{"_id":"63f0fa7de44b910033070a6b","slug":"drivers-nap-put-five-to-death-hardoi-news-c-12-1-85959-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: चालक की झपकी ने पांच को सुला दिया मौत की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: चालक की झपकी ने पांच को सुला दिया मौत की नींद
विज्ञापन
हरदोई। बाराती खुशी से झूम रहे थे और दूल्हे व उनके परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। बोलेेरो चालक की एक झपकी ने दूल्हे सहित पांच बरातियों को मौत की नींद सुला दिया। बोलेेरो चालक सुमित कूढ़ा गांव का ही रहने वाला था। घर से बारात निकलने में देर होने के चलते तेज रफ्तार से बोलेरो चलाने के दौरान उसे झपकी आ गयी और पलक झपकते ही बोलेरो गन्ना लदे टैक्टर-ट्राली से टकराकर नहर में जा गिरी।
हरपालपुर थाने के कुढ़ा गांव के ओमवीर के बेटे देवेश की शादी शाहजहांपुर जिले के कांट थाने के अभायन गांव से तय हुई थी। 17 फरवरी का मुहूर्त निकाला गया था। शुक्रवार को देवेश को दूल्हा बनाकर सारी रस्में पूरी की जा रही थी। बारात निकासी की रस्में पूरी होने में समय लग गया। जिससे बारात निकलने में देर हो गयी। घायल बरातियों का कहना है कि चालक जल्दी पहुंचने के चक्कर मेें बोलेरो तेज चला रहा था। पचदेवरा थाने के दरियाबाद के पास बोलेरो चालक को झपकी आ गई। जिससे बोलेरो गन्ने से लदी ट्राली से टकराते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में बोलेरो सवार आठ में से पांच की मौत हो गयी।
-- -- -- -- -- -- --
क्या सुमित पर छाया था नशे का सुरूर
बारात लेकर जा रही बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर सुमित की भी हादसे में मौत हो गई। लोगों में चर्चा है कि तेज रफ्तार ही हादसे का सबब बनी। कुछ का कहना है कि बारात रवाना होने से पहले कुछ बारातियों ने आपस में जाम टकराए थे, जिनमें ड्राइवर सुमित भी शामिल था। लोगों को यह नहीं पता था कि नशे का हल्का सा सुरूर इतना दर्दनाक साबित होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
मेडिकल कालेज पहुंचा अफसरों का कारवां
पचदेवरा थाने के दरियाबाद में हुए सड़क हादसे की खबर सुनते ही डीएम एमपी सिंह,एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह,सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी, सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय,सीओ हरपालपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह के साथ पुलिस का अमला मेडिकल कालेज पहुंच गया। डीएम श्री सिंह ने बताया है कि हादसे की हर एक पहलू से जांच कराई जा रही है।