फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Drinks will be filed against those involved FIR

जाम लगने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 26 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sat, 26 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drinks will be filed against those involved FIR

जिले में अकारण सड़क जाम करने वाले और सरकारी संपत्ति

विज्ञापन
का नुकसान करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की जाए और उनसे हुए नुकसान की वसूली की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के विरूद्ध सख्ती से निपटा जाए और वैध आय के अलावा अन्य स्रोतों से कमाई गई संपत्ति को जप्त किया जाए।

यह बात डीआईजी देवेंद्र चौधरी ने शनिवार को जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर उनको पाबंद किया जाए और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा अवैध कारोबार में शामिल लोगों के पकड़े जाने पर उनकी संपत्ति का आकलन कर अवैध कमाई गई संपत्ति को जप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जाम से एक साथ काफी लोग परेशान होते हैं। इसके लिए सभी अधिकारी एक-एक चौराहे की निगरानी रखे।

इसके साथ ही सड़क जाम और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। संपत्ति के  नुकसान का आकलन नामजद लोगों से वसूली की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर गांव को ए, बी, सी श्रेणी में रखा जाए। अधिकारी गांव का भ्रमण करें।

कहा कि पंचायत चुनाव में संवेदनशील थानों में शांति पूर्वक चुनाव कराने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया जाएगा और गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी उमेश सिंह, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed