फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Drinking water system is in bad shape, lives are in danger due to potholes

Hardoi News: पेयजल व्यवस्था बदहाल, गड्ढों से आफत में जान

Mon, 06 Jan 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 06 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Drinking water system is in bad shape, lives are in danger due to potholes
वैटगंज में गली में खुदे पड़े गड्ढे के पास से निकलते बच्चे। - फोटो : लीकेज तलाशने के लिए खोदी गई सड़क।
फोटो-01- वैटगंज में गली में खुदे पड़े गड्ढे के पास से निकलते बच्चे। संवाद
विज्ञापन


फोटो-02- नुमाइश चौराहा पर खुदे गड्ढे में टूटी दिख रही पाइप लाइन। संवाद

- शहर के मोहल्ला वैटगंज के बोर्डिंग हाउस में एक माह से आ रहा दूषित दूषित, 2500 की आबादी परेशान
- तीन दिन में सुधार के आश्वासन के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर के मोहल्ला वैटगंज के बोर्डिंग हाउस में पेयजल की व्यवस्था में अभी भी सुधार नहीं हुआ है। नगर पालिका जलकल अनुभाग के अवर अभियंता ने तीन दिन में पाइप लाइन में सुधार की बात कही और गड्ढे भरवाने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक विभागीय कर्मियों को लीकेज ही नहीं मिला है। गली में खुदे गड्ढों को भी नहीं भरवाया गया। इससे हादसे का भय मोहल्ले के लोगों में हमेशा बना रहता है।
शहर के मोहल्ला वैटगंज के बोर्डिंग हाउस की पेयजल की समस्या बीते एक माह से बनी हुई है। मोहल्ला की पाइप लाइन में लीकेज की वजह से करीब 2500 लोगों को गंदा व मटमैला पानी का प्रयोग करना पड़ रहा है। नगर पालिका के जलकल अनुभाग ने लीकेज को ढूंढने के लिए काम शुरू करायाय और मोहल्ले की दो गलियों में गड्ढे खोद दिए।
विज्ञापन

कर्मियों को लीकेज तो मिल नहीं पाया। गड्ढों को भी बंद नहीं किया गया। माैजूदा स्थिति यह है कि माेहल्ले में पेयजल आपूर्ति तो बदहाल है रहवासियों की जान भी आफत में है। खुले गड्ढों की वजह से आए दिन कोई न कोई गिरताा रहता है। सबसे अधिक डर बच्चों का है। मोहल्ले में पेयजल की असुविधा और खुले गड्ढों के बारे में जलकल अनुभाग अवर अभियंता ने तीन दिन में लीकेज सुधारने और गड्ढों को बंद कराने का आश्वासन भी दिया, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुमाइश चौराहा पर खोद के डाल दिया गड्ढा
नगर पालिका के जिम्मेदारों की कार्यशैली का आलम यह है कि कार्य समय से पूरा ही नहीं हो रहा है। नुमाइश चौराहा पर भी पाइप लाइन को सुधारने के लिए गड्ढा खोदा गया है। हालांकि चौराहा पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, लेकिन दो दिन से गड्ढा खुदा पड़ा है। सोमवार को न तो वहां कोई काम होता दिखा और न ही गड्ढा अभी बंद किया गया है। चौराहा पर सुबह से देर रात तक वाहन लगातार निकलते रहते हैं ऐसे में हादसे का डर बना हुआ है।


वर्जन
जिम्मेदार बोले-अभी लीकेज नहीं मिला

पाइप लाइन में लीकेज की जानकारी की जा रही है, लेकिन अभी तक लीकेज पता नहीं चला है। प्रयास जारी है लीकेज ढूंढ कर सुधार दिया जाएगा। तब तक मोहल्ले में खुदे गड्ढाें की बैरिकेडिंग करवा दी जाएगी।-विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed