फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Drainage arrangements were made by breaking the drain.

Hardoi News: नाला तोड़कर जलनिकासी की कराई गई व्यवस्था

Thu, 27 Jun 2024 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 27 Jun 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Drainage arrangements were made by breaking the drain.
फोटो-19- जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराते नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ला। संवाद
विज्ञापन

नाला तोड़कर जलनिकासी की कराई गई व्यवस्था
- एनएचएआई की कार्यदायी संस्था पीएनसी ने बना दिया था नाला ऊंचा
- पीएनसी की ओर से बनवाए गए नाला से कस्बा में हो रहा था जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। पीएनसी की ओर से बनवाए गए ऊंचे नाला के कारण नगर में जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई। पहली ही बरसात में लोगों के घरों में पानी भर गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने पीएनसी के अधिकारियों से वार्ता करते हुए समस्या का समाधान कराया।

बुधवार को नगर पंचायत के अध्यक्ष राधा रमण उर्फ पंकज शुक्ला ने बताया कि वार्ता के बाद पीएनसी के अधिकारियों ने नाला को तोड़कर जलनिकासी की व्यवस्था कराई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पीएनसी की ओर से नगर के किनारे नालों का निर्माण कराया गया है। इन नालों के निर्माण के कारण नगर का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। नालों को तुड़वाकर जलनिकासी की समस्या का समाधान किया गया। बताया कि जनसमस्या को देखते हुए काम कराया गया है। पीएनसी के समन्वय अधिकारी कुमार आशीर्वाद ने बताया कि कंपनी की ओर से बनाए गए नाले की ऊंचाई अधिक होने के कारण जलनिकासी में समस्या आ रही थी। नालों को सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed