Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Draft voter list released, file claims and objections from today

Hardoi News: मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, आज से करें दावा-आपत्ति

Tue, 06 Jan 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Draft voter list released, file claims and objections from today
- एसआईआर अभियान : बीएलओ के माध्यम ड्राफ्ट रोल कराए जाएंगे सार्वजनिक
विज्ञापन

- आठ विधानसभा क्षेत्र के ड्राफ्ट रोल में करीब 24.75 लाख मतदाताओं के नाम शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। एसआईआर (विशेष सघन पुनरीक्षण ) अभियान में ड्राफ्ट रोल बनवा लिए गए हैं। आज से अपने-अपने मतदान केंद्र पर आमजन ड्राफ्ट रोल देख सकेंगे। ड्राफ्ट रोल में नाम न होने, नाम, पता आदि में त्रुटि होने और गलत नाम शामिल होने पर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। ड्राफ्ट रोल का बीएलओ के माध्यम से सार्वजनिक प्रकाशन कराया गया है।
विधानसभवार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर अभियान में प्रारूप भरवाए जाने के बाद मैपिंग और नाम सही पाए जाने पर ड्राफ्ट रोल में शामिल किए गए हैं। जिले के विधानसभ क्षेत्रों में ड्राफ्ट रोल में करीब 24.75 लाख नाम शामिल हैं। जबकि एसआईआर अभियान से पहले जून 2025 तक की मतदाता सूची में 30,19,415 नाम शामिल थे। अभियान में गैरहाजिर, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और मृतक श्रेणी में करीब 5.44 लाख से अधिक नाम चिह्नित हुए हैं। इन नामों के साथ ही साल 2003 की मतदाता सूची साल 2025 की मतदाता सूची में शामिल नामों की मैपिंग न होने वाले नामों को भी ड्राफ्ट रोल से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से ड्राफ्ट रोल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से तैयार कराया गया है। ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के साथ ही अब छह फरवरी तक दावा-आपत्तियां भी ली जाएंगी। जिनका परीक्षण और सत्यापन के बाद निराकरण किया जाएगा। वैसे ड्राफ्ट रोल में नाम न होने से डरने की आवश्यकता नहीं है। दावा-आपत्ति के बाद सत्यापन में सही पाए जाने पर सूची में फिर से नाम शामिल करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3,328 मतदेय स्थल पर उपलब्ध रहेंगे ड्राफ्ट रोल
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एसआईआर अभियान के बाद तैयार कराए गए ड्राफ्ट रोल की प्रतियां जिले को प्राप्त हो गईं। ड्राफ्ट रोल को सार्वजनिक किए जाने के लिए सभी बीएलओ को दिए गए हैं। जिससे आठ विधानसभा क्षेत्र के 3,328 मतदेय स्थल पर ड्राफ्ट रोल उपलब्ध रहेंगे।

वर्जन
ड्राफ्ट रोल का आमजन परीक्षण अवश्य करें, पात्र वंचित नहीं होंगे
जिले के लोगों से अपील है कि वह अपने-अपने मतदान केंद्र पर ड्राफ्ट रोल पर परीक्षण अवश्य कर लें। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआइआर अभियान में एसआईआर प्रारूप पर सही जानकारी देने वाले मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट रोल में शामिल हैं। फिर भी किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं है, तो वह भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित साक्ष्य के साथ दावा-आपत्ति दर्ज करा दें, ताकि उसका सत्यापन कराते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। जिससे किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहने पाए। - अनुनय झा, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed