{"_id":"aa08daa022d397b9f553977711821d6a","slug":"dr-mukargee-he-was-the-mastermind-of-nationalist-politics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रवादी राजनीति के पुरोधा थे डा. मुखर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रवादी राजनीति के पुरोधा थे डा. मुखर्जी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद अंशुल वर्मा के कार्यालय पर सोमवार को
विज्ञापन
जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपा पदाधिकारियों
और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाई।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि डा. मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना कर कश्मीर के लिए नारा दिया था कि एक देश में दो विधान दो संविधान नहीं चल सकते। कहा कि कलकत्ता में जन्मे इस महापुरुष ने वीर सावरकर से प्रेरित होकर हिंदू महासभा का गठन किया।
अगस्त 1952 में जम्मू-कश्मीर की एक सभा में कहा था कि यह प्रदेश भारत का पूर्ण हिस्सा है, इसको लेकर उन्होंने तत्कालीन नेहरू की सरकार का विरोध करते हुए धारा 370 खत्म करने की मांग की थी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि डा. मुखर्जी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं और युवाओं को संघर्ष करने की प्रेरणा दी।
भाजपा नगर अध्यक्ष अनोज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि डा. मुखर्जी राष्ट्रवादी राजनीति के पुरोधा थे। कहा कि हम सभी को उनसे सीख लेकर पार्टी को गतिमान बनाने के लिए आम जनता के मध्य जनहित के कार्य करने चाहिए। इस मौके पर संदीप सिंह, सुरजीत वर्मा, संजय सिंह, गुड्डू सिंह आशा, संग्राम सिंह, दिलीप द्विवेदी और रोहित पांडे आदि मौजूद थे।