फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dr. BR Ambedkar remembered on Parinirvana Day, tributes paid

Hardoi News: परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. बीआर आंबेडकर, श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Fri, 06 Dec 2024 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 06 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Dr. BR Ambedkar remembered on Parinirvana Day, tributes paid
फोटो-07- आंबेडकर पार्क में मूर्ति पर माल्यार्पण करते बौद्ध महासभा के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-08- सपा कार्यालय में परिनिर्वाण दिवस पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते पदाधिकारी। संवाद
फोटो-10-भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा में बोलतीं राज्यमंत्री रजनी तिवारी, मौजूद जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व अन्य। संवाद
परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. बीआर आंबेडकर, श्रद्धासुमन अर्पित किए
- राजनीतिक दलों के साथ ही विभिन्न संगठनों के हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को शुक्रवार को परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। राजनीतिक दलों सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा, सपा और कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय पर आयोजन किए। भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों की ओर से डॉ. आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा और लिखित संविधान हैं। जो सभी नागरिकों को संवैधानिक अधिकार के साथ ही उनके कर्तव्यों की व्याख्या कर एक सशक्त नागरिक बनाता है। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि तुष्टीकरण और परिवारवाद की राजनीति करने वाली कांग्रेस पांच दशक तक सत्ता में रही लेकिन गरीबी हटाओ को सिर्फ नारा तक ही सीमित रखा। गोष्ठी में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय बौद्ध महासभा उप्र का बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। जिलाध्यक्ष रामपाल गौतम ने कहा कि मताधिकार का अधिकार बाबा साहब के संविधान ने ही दिया है। महामंत्री श्रवण कुमार गौतम, प्रांतीय संयुक्त मंत्री अरुणेंद्र कुमार गौतम, संतोष कुमार, धनीराम, सीआर दोहरे, अंबिका प्रसाद, आरपी वर्मा, टीआर हंस, नीतू बौद्ध, रनवीर सिंह, रामस्वरूप गौतम, सीआर गौतम, शिवशंकर लाल, रामकृष्ण वर्मा, जयपाल सिंह, सुमन सिद्धार्थ सेन, ऋषीनाथ वर्मा व बेबी गौतम ने अपने विचार रखे। संचालन श्रवण कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा, निर्वतमान जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, जिला महासचिव बबलू वर्मा, जिलाउपाध्यक्ष अभिनव वर्मा, रामबली, सुदेश कुमार, मेहताब अहमद, दीपक वर्मा, अमन वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।
सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शराफत अली के नेतृत्व में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, विधायक राजेश्वरी देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, अजय सिंह पाल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहै।
शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार। नीरपुर गन्नू में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ठाकुर सत्यपाल सिंह, सभासद आदित्य गौतम, जिला पंचायत सदस्य संजीव कुमार, पवन रस्तोगी, प्रधान मिठनापुर सुमित सिंह, राजा बाबू, डॉ. शिव सिंह, रामपाल सक्सेना, रविंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई की ओर से बप्पा बैजनाथ इंटर काॅलेज में जिला प्रमुख आशीष सिंह, जिला संयोजक दिव्यांश, प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार, नगर मंत्री निखिल सक्सेना, आयुष, विवेक, पवन, शिव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बेगमगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एसपी मौर्य, रोहित वैश्य,राम किशोर चौरसिया, मनोज गुप्ता, राधेश्याम,अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed