फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dr. Ambedkar was a supporter of an egalitarian society.

Hardoi News: समतामूलक समाज के हिमायती थे डॉ. आंबेडकर

Sat, 06 Dec 2025 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar was a supporter of an egalitarian society.
हरदोई। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस शनिवार को अलग-अलग संगठनों के बैनर तले मनाया गया। इस दौरान हुए आयोजनों में कहा गया कि डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा और समानता काे लेकर महत्वपूर्ण काम किया। वह समतामूलक समाज के हिमायती थे।
विज्ञापन


भारतीय बौद्ध महासभा के बैनर तले आंबेडकर पार्क में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में रामपाल गौतम ने कहा कि बाबा साहेब स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री थे। दावा किया कि डॉ. आंबेडकर ने हिंदू कोड बिल प्रस्तुत किया था। इसमें भारतीय नारियों को पुरुषों के समान अधिकार देने की बात कही गई थी। बामसेफ के कार्यकारी अध्यक्ष राणा प्रताप ने कहा कि डॉ. आंबेडकर समता और स्वतंत्रता के हिमायती थे। उनका जीवन चरित्र आधुनिक भारत के इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ है।
विज्ञापन

भारतीय बौद्ध महासभा के महामंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान सभा में उद्बोधन दिया था। तब इसकी खूबियां बताई थीं। कहा था कि संविधान कार्य करने के योग्य है। यह लचीला भी है और बलवान भी। कार्यक्रम को धनीराम बौद्ध, नीतू बौद्ध ने भी संबोधित किया। शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान टीआर हंस, संतोष कुमार, राकेश कुमार मौजूद रहे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के कार्यकर्ताओं ने सिनेमा चौराहा स्थित कार्यालय में डॉ. आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवचरन लाल वर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जीवन पर्यंत दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए काम किया। कार्यक्रम में चंद्र सिंह गौतम, झम्मनलाल, महेश बाबू, गयादीन वर्मा, बाबूलाल, ज्ञानेंद्र कुमार, अवनींद्र कुमार मौजूद रहे। भाजपा के गंगानगर स्थित कार्यालय में भी डॉ. आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। उनके चित्र पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान जिला महामंत्री अनुराग, मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रीना गुप्ता, सुहाना जैन, मुदित वाजपेयी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंडौना में डाॅ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। यहां कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने समानता और शिक्षा के लिए संघर्ष किया। यह समाज सुधार की सबसे मजबूत नींव है। कार्यक्रम में रामवली वर्मा, दीपक कनौजिया, कुलदीप वर्मा, बबलू वर्मा, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed