{"_id":"6197e90363e6c808381cb807","slug":"dowry-report-against-7-people-hardoi-news-knp664961674","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर 12 सितंबर को मायके के पास हाथ-पैर बांधकर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
महगवां निवासी गुलअफशा ने बताया कि 26 जून को उसकी शादी अतरौली के हयातगंज निवासी वसीम के साथ हुई थी। वसीम, सास मेराजुन, जेठानी आफरीन, जेठ इकरामुल, देवर नदीम व शहनवाज और नंद सबा उसे कम दहेज लाने की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे।
बताया कि 10 सितंबर 2021 को ससुरालियों ने दहेज में 50 हजार रुपये की मांग कर उसके साथ मारपीट की। गुलअफशा ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। मौके पर आई पुलिस दंपती को साथ ले गई। कुछ दूर जाकर समझाकर दोनों को छोड़ दिया। ससुराल वापस आने पर पति व ससुरालियों ने उसे दो दिन तक कमरे में बंद रखा। 12 सितंबर को मारपीट कर बांधकर उसे मायके ग्राम महगवां के पास फेंक दिया। ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया। एसओ ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।