{"_id":"679bc12640fca32c56017241","slug":"dowry-harassment-case-registered-against-five-in-laws-including-husband-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126142-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
Thu, 30 Jan 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपाली। दहेज में सोने की चेन, अंगूठी और बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। जानकारी पर पहुंचे विवाहिता के पिता के साथ भी अभद्रता की। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है।
पाली थाना क्षेत्र के नादखेड़ा निवासी शिवपाल ने बताया कि बेटी प्रतिभा की शादी 25जनवरी 2023 को फर्रूखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के वलीपट्टी निवासी अनुज पाल से की थी। शादी में सामर्थ्य के हिसाब से दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही अनुज, उसकी मां रेखा, भाई प्रमोद, मुनेंद्र और सुनील ने दहेज में बाइक, सोने
की चेन और अंगूठी की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने प्रतिभा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बुधवार को आरोपियों ने प्रतिभा से मारपीट की और उसका जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। जानकारी होने पर जब शिवपाल बेटी के घर गए तो बेटी के ससुरालीजनों ने उसके साथ भी बदसलूकी की। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश रॉय ने बताया कि विवाहिता के पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।