{"_id":"5dbc81778ebc3e014950b79e","slug":"dona-pattal-godown-caught-fire-hardoi-news-knp5231629190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोना-पत्तल गोदाम में लगी आग, हजारों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोना-पत्तल गोदाम में लगी आग, हजारों का सामान राख
विज्ञापन
गोदाम के बाहर लगी भीड़। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर के मुन्ने मियां चौराहे पर शुक्रवार सुबह शार्ट सर्किट से दोना-पत्तल के गोदाम में आग लग गई। आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई लेकिन तब तक हजारों का माल राख हो गया।
मुन्ने मियां चौराहा निवासी सलीम दोना-पत्तल व्यापारी हैं। उनकी चौराहे पर स्थित दुकान के पीछे मुन्नेमियां अहाता गेट के अंदर गोदाम है। सलीम ने बताया कि शुक्रवार सुबह गोदाम के अंदर लगे पानी के मोटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ देर में आग ने पूरी गोदाम को चपेट में ले लिया। आसपास के दुकानदारों ने शटर से धुआं निकलता देखा तो सलीम को सूचना दी।
सलीम परिजनों के साथ मौके पर आ गया। गोदाम में आग लगी देख उसके होश उड़ गए। आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर आ गई। पीड़ित ने हजारों का नुकसान होने की बात कही है। सदर चौकी इंचार्ज अशोक सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।