फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Doli Earth , Kanpe liver

फिर डोली धरती, कांपे कलेजे

Wed, 13 May 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 13 May 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन

महज 17 दिन पहले आए भूकंप के झटकों व इससे नेपाल सहित

विज्ञापन
भारत में हुई पीड़ा के दर्द को लोग अभी भूल भी न पाए थे कि मंगलवार को एक बार फिर धरती के डोलने से पूरा का पूरा जिला न सिर्फ सहमा, बल्कि सब काम छोड़ सड़कों पर डरा सहमा नजर आया।

चंद सेकेंड के लिए आए तेज झटकों से घरों के साथ साथ सरकारी दफ्तरों से लेकर स्कूल-कालेज, दुकानों आदि के सारे काम पूरी तरह से ठप हो गए और लोग अपने बचाव के लिए बाहर आ गए। भूकंप के झटके 12 बजकर 38 मिनट पर आए और आधे मिनट से अधिक समय तक महसूस किए गए।

झटकों के दौरान एसपी कार्यालय में एएसपी पश्चिमी प्रदीप गुप्ता जनशिकायतों को सुन निस्तारण कर रहे थे, पर झटकों को महसूस करते ही न सिर्फ वह बाहर परिसर की ओर तेजी से निकल कर आए, बल्कि अन्य समस्त पुलिस कर्मी बाहर आते नजर आए। कुछ ऐसा ही हाल विकास भवन का देखने को मिला।

झटके महसूस करते ही विकास भवन स्थित कार्यालयों के अफसर और बाबू परिसर में ही नजर आए। कुछ ऐसा ही दृश्य शहर के स्कूलों में भी देखने को मिला। गुरु राम राय में झटके महसूस होते ही बच्चों को बाहर परिसर में टीचरों ने निकाला तो कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में भी 100 बालिकाओं को लेकर समस्त वार्डन और टीचर कैंपस में भागे तथा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।

केजीबीवी सुरसा में वार्डन वसुधा व टीचर अनामिका ने बताया कि बालिकाएं उस वक्त भोजन के लिए पंक्तियां बनाकर बैठ गई थी, पर जमीन हिलते ही उन्होंने सारी बालिकाओं को अन्य टीचरों की मदद से बाहर निकाला और कुछ देर तक बालिकाओं के साथ बाहर ही रहीं।

उधर, कोयलबाग कालोनी, आवास विकास, आशा नगर, प्रगति नगर, बंशीनगर, अशराफ टोला, धर्मशाला रोड, राधा नगर समेत लगभग हर मोहल्लों में लोग दोपहर डेढ़ बजे तक घरों के बाहर ही थे और सभी के चेहरों पर दहशत साफ दिखाई दे रही थी। इसके बाद लोगों ने एक बार फिर घरों से दूर अपने परिजनों को मोबाइल करने शुरू कर दिए।

उधर, जिलाधिकारी रमेश मिश्र का कहना है कि कंट्रोल रूम को किसी भी तरह की किसी घटना की सूचना नहीं मिली है। उधर, सवायजपुर में एसडीएम अविनाश कुमार समेत तहसील कर्मचारी, फरियादी और अधिवक्ता झटके महसूस करते ही तहसील परिसर में आकर खड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed