{"_id":"5f7b529f8ebc3e9be83ad9a2","slug":"dodiye-ke-pait-me-mari-the-teen-goli-hardoi-news-knp5867075135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिए को मारी गईं थी तीन गोलियां, सिर और सीने में फंसी मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधिए को मारी गईं थी तीन गोलियां, सिर और सीने में फंसी मिलीं
विज्ञापन
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आटामऊ में दूध कारोबारी की हत्या तीन गोलियां मारकर की गई थी। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है। मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। फिलहाल सभी आरोपी पकड़ से बाहर हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात है। आरोपियों के घर के बाहर भी पुलिस तैनात की गई है।
आटामऊ निवासी यूनुस (35) पुत्र हामिद को रविवार सुबह बाइक से लखनऊ में डेयरी जाते समय गोली मारी गई थी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया था। तीन साल पहले पूर्व प्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए यूनुस को मौत के घाट उतारने की बात सामने आई थी। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक 315 बोर की एक गोली यूनुस के सिर में फंसी मिली, जबकि एक गोली छाती में भी फंसी मिली। कंधे के नीचे की ओर भी उसे गोली लगी थी, ये आरपार हो गई। यूनुस के शव का पोस्टमार्टम कराने से पहले एक्सरे कराने की जरूरत थी। संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में शव हरदोई जिला अस्पताल भेजा गया। यहां एक्सरे होने के बाद नयागांव स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार दोपहर दो बजे यूनुस को गांव में ही सुपुर्दे खाक किया गया। गांव में तनाव को देखते हुए एक कंपनी पीएसी और तीन थानों की पुलिस तैनात है। नामजद आरोपी फरार हैं। सीओ संडीला अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं।
बेटे के जनाजे में नहीं शामिल हो सका पिता
मृतक के पिता हामिद जेल में बंद हैं। जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल देने की अर्जी परिजनों ने लगाई थी, लेकिन पैरोल मंजूर नहीं हुई। यही कारण रहा कि हामिद बेटे यूनुस के जनाजे में शामिल नहीं हो सका। इसकी वजह से अंतिम संस्कार में भी देरी हुई।