{"_id":"6a3ac2f9fe42c71e2f0eeaa1","slug":"document-writers-and-lawyers-halted-work-in-protest-against-e-registration-hardoi-news-c-213-1-hra1001-151976-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में दस्तावेज लेखक, वकीलों ने ठप रखा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में दस्तावेज लेखक, वकीलों ने ठप रखा काम
विज्ञापन
फोटो 30: संडीला में ई-रजिस्ट्री के विरोध में तिरंगा यात्रा निकालते वकील, दस्तावेज लेखक। संवाद
हरदोई। ई-रजिस्ट्री और निबंधन कार्यालय के निजीकरण के विरोध में नौवें दिन मंगलवार को दस्तावेज लेखकों, वकीलों और स्टांप वेंडर हड़ताल पर रहे। इससे भूमि-भवन के बैनामा आदि का कामकाज ठप रहा। संडीला में विरोध स्वरूप तिरंगा यात्रा निकाली गई। सवायजपुर में मुख्यमंत्री के पुतला दहन को पुलिस ने रोक लिया।
दस्तावेज लेखकों, वकीलों और स्टांप वेंडरों ने ई-रजिस्ट्री की प्रक्रिया पर रोक और निबंधन कार्यालय का निजीकरण न किए जाने की मांग करते हुए हड़ताल शुरू की। कलक्ट्रेट में दस्तावेज लेखकों, वकीलों और स्टांप वेंडरों के कामकाज न करने से उप निबंधक कार्यालय में तख्त सूने पड़े रहे। यहां पर रवींद्र श्रीवास्तव, सतेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अवधेश शुक्ला, जगदीश श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बताया कि 28 जून तक हड़ताल रहेगी इसके बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी।
संडीला में अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। अधिवक्ता संघ सभागार से शुरू होकर तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई इमलियाबाग तिराहा आई। यहां पर मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रगान किया। धरना स्थल पर अध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां ने बताया कि जब तक सरकार निजीकरण का निर्णय वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को विधायक के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा और मांगपत्र सौंपा जाएगा। अभिषेक दीक्षित, मंत्री नरेंद्र मिश्र, शिवेंद्र सिंह शिवाली, प्रदीप द्विवेदी, शाहरुख, मो. दाऊद, मुईद अहमद, शिवदीन पाल, राजन तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सवायजपुर में हड़ताल में शामिल लोगों ने कटरा-उन्नाव सड़क पर जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री का पुतला दहन का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने वकीलों से पुतला छीन लिया। अधिवक्ता सभागार में अध्यक्ष राम बिहारी मिश्र ने बताया कि बैनामा और दाखिल खारिज जैसे कार्यों के निजीकरण से हजारों लोगों का रोजगार खतरे में है। महामंत्री संजय पांडे ने कहा कि निजीकरण से आम जनता को अधिक मूल्य चुकाना पड़ेगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला, राज प्रकाश सिंह, दिनेश अस्थाना, श्याम सिंह छाबड़ा, शैलेंद्र सिंह, संजीव द्विवेदी, देवेश वाजपेयी, रहस बिहारी, श्याम सिंह यादव, अनुपम दुबे आदि मौजूद रहे।