फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Doctors transferred, superintendent went to the meeting, pharmacist saw patients

Hardoi News: डॉक्टरों का तबादला, अधीक्षक बैठक में गए, फार्मासिस्ट ने देखे मरीज

Wed, 31 Jul 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Doctors transferred, superintendent went to the meeting, pharmacist saw patients
हरदोई। ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करने वाले जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत का शायद एहसास ही नहीं है।
विज्ञापन

बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सकों का तबादला होने के बाद अब यहां सिर्फ अधीक्षक की तैनाती रह गई है। बुधवार को ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। इलाज के पहुंचे मरीजों को फार्मासिस्ट ने ही देखा और दवाएं उपलब्ध करा दीं।
बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. अमित यादव और डॉ. रविकांत का तबादला एक सप्ताह पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दूसरे स्थानों पर कर दिया था। लगभग एक माह पहले डॉ. एसके गौतम का तबादला भी सीएचसी से दूसरे स्थान पर कर दिया गया था। तीन चिकित्सकों के तबादले तो हुए, लेकिन इनकी जगह दूसरे चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई। ऐसे में अब बिलग्राम सीएचसी में सिर्फ डॉ. राजेंद्र कुमार ही तैनात रह गए हैं। वह यहां के अधीक्षक भी हैं और इस नाते प्रशासनिक कार्याें को भी करते हैं।
विज्ञापन


बरगावां से आए नरेश ने बताया कि बुधवार को कोई चिकित्सक बिलग्राम सीएचसी में नहीं मिला। फार्मासिस्ट मिले थे। उन्होंने ही दवा दी। इसी तरह जरौली नेवादा नरेश ने बताया कि पेट दर्द से परेशान थे। दवा लेने के लिए पहुंचे तो पता चला कि डॉक्टरों का तबादला हो गया है। फार्मासिस्ट मिले थे। उन्हीं से दवा ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की बैठक थी। उसी में शामिल होने के लिए हरदोई गए थे। सीएमओ से चिकित्सकों की तैनाती सीएचसी में किए जाने का अनुरोध किया है। -डॉ. राजेंद्र कुमार, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed