{"_id":"64fa0abcc048ab14ad09edd4","slug":"doctor-found-in-the-hospital-and-no-records-related-to-the-girls-treatment-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-3275-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अस्पताल में डाॅक्टर मिले और न किशोरी के इलाज से जुड़े अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अस्पताल में डाॅक्टर मिले और न किशोरी के इलाज से जुड़े अभिलेख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। पिहानी में जहानीखेड़ा रोड पर स्थित प्राइवेट अस्पताल में बुखार पीड़ित किशोरी की मौत का मामला तूल पड़ गया है। सीएमओ के निर्देश पर पिहानी सीएचसी के चिकित्सकों की टीम ने गुरुवार को संबंधित प्राइवेट अस्पताल की जांच की। इस दौरान न तो मौके पर चिकित्सक मिले और न ही किशोरी के इलाज से जुड़े अभिलेख मिले। अग्रिम आदेशों तक अस्पताल को बंद रखने की हिदायत देते हुए अस्पताल प्रबंधन को नोटिस भी दी गई है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के हसैयामऊ निवासी राजेश की पुत्री शिवानी (13) बुखार से पीड़ित थी। बुधवार को उसे पिहानी में जहानीखेड़ा मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद शिवानी के परिजनों ने हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
पूरे प्रकरण की जांच करने के लिए सीएचसी के डा. वैभव जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को टीम अस्पताल पहुंची। टीम को मौके पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। प्रबंधक ने बताया कि बुधवार को हुए हंगामे के कारण कोई चिकित्सक नहीं आए हैं। शिवानी के इलाज से संबंधित अभिलेख भी मांगे गए, लेकिन प्रबंधक ने अभिलेख न होने की बात कही।
विज्ञापन
पिहानी सीएचसी के अधीक्षक डा. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिस चिकित्सक की मौजूदगी के आधार पर अस्पताल का पंजीकरण हुआ है, उसने शिवानी का इलाज किए जाने की बात से इन्कार किया है। फिलहाल नोटिस दे दी गई है। अस्पताल काे अग्रिम आदेशों तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।