फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   do paksho me maarpeet, 19 per report

जरौली शेरपुर में दो पक्षों के बीच पथराव, 19 गिरफ्तार

Wed, 20 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
do paksho me maarpeet, 19 per report
बिलग्राम (हरदोई)। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौली शेरपुर में मंगलवार देर रात ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष के बीच जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान पक्ष से 39 लोगों को नामजद करते हुए बलवा और घर में घुसकर मारपीट करने व पथराव की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान समेत 10 लोगों पर बलवा और पथराव की रिपोर्ट दर्ज की है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

जरौली शेरपुर में ग्राम प्रधान अब्दुल अजीज और नाजिम के बीच रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर दोनों पक्ष मंगलवार रात आमने-सामने आ गए। ग्राम प्रधान अब्दुल अजीज की पत्नी मुन्नी ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के 39 लोगों पर बलवा और पथराव की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पथराव में वह, उनके पति प्रधान अब्दुल अजीज व चार बच्चे भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से नाजिम की पत्नी अमरीकुन निशा ने प्रधान अजीज समेत 10 लोगों पर बलवा और तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका दावा है कि पथराव में उनकी देवरानी नर्गिस के अलावा शमशुन, फुरकाना, अख्तर, लियाकत, ताहिर, हासिम को चोट आई हैं। जानकारी पर रात सीओ एसआर कुशवाहा, कोतवाल अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर प्रधान अजीज, शफीक, रफीक, वारिस, हफीज, मुतालिब, सचिन, नुरहसन, जुनैद खां, मोहम्मद अतहर को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे पक्ष से इकबाल, जब्बार, वारिस, रफीक, आरिफ, कौसर, नाजिम, हाशिम, नाजिर को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed