फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM's work is commendable for giving shelter to the poor

Hardoi News: गरीबों को आश्रय देने के लिए सराहनीय हैं डीएम के कार्य

Thu, 03 Apr 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 03 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
DM's work is commendable for giving shelter to the poor
फोटो-46-डीएम एमपी सिंह। संवाद
विज्ञापन

- उच्च न्यायालय की लखनऊ खंड पीठ के न्यायाधीश सौरभ लवानिया ने की टिप्पणी
- भूमि पर अवैध कब्जा हटवाए जाने से पहले दूसरी जगह बसाए जाने के लिए हुई तारीफ
संवाद न्यूज एजेंसी


हरदोई। उच्च न्यायालय की लखनऊ खंड पीठ ने अवैध कब्जे हटवाए जाने से पहले लिए गए निर्णय को लेकर डीएम मंगला प्रसाद सिंह की खुले मन से तारीफ की है। एक मामले में सुनवाई के दौरान बाकायदा लिखित रूप से उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सौरभ लवानिया ने गरीबों की चिंता करने और उन्हें आश्रय देने के लिए डीएम की प्रशंसा की है। साथ ही कहा है कि इस तरह के मामलों में पूरे जनपद के अधिकारियों को डीएम की तरह कार्य करने की जरूरत है।
मामला शाहाबाद तहसील की ग्राम पंचायत सैदपुर का है। यहां के रहने वाले फकीरे, देवीदीन, आशीष कुमार और हरिशरण ने खेल मैदान के लिए आरक्षित ग्राम पंचायत की भूमि पर मकान और दुकान का निर्माण कर लिया था। जनपद में जब आरक्षित श्रेणी की भूमि को चिह्नित कराए जाने का अभियान चला तो उक्त मामला सामने आया। भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया तो राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी यहां बुलडोजर चलवाकर भूमि खाली कराना चाहते थे।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने कब्जेदारों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया था। साथ ही डीएम ने चारों परिवारों को बसाने के लिए गांव में ही संबंधित श्रेणी की भूमि उपलब्ध करा दी। उक्त मामले की सुनवाई फकीरे की याचिका पर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंड पीठ में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम की व्यक्तिगत उपस्थिति न्यायालय में थी। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश सौरभ लवानिया ने जब पूरे मामले को सुना तो फकीरे की याचिका खारिज कर दी। डीएम के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि गरीबों की चिंता और आश्रय अधिकारियों को इसी तरह देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed