फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM's bulldozer ran on non-standard panchayat building

Hardoi News: मानकविहीन पंचायत भवन पर चला डीएम का बुलडोजर

Mon, 31 Jul 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
DM's bulldozer ran on non-standard panchayat building
हरपालपुर। हरपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत नगरा चौधरपुर में बन रहे मानकविहीन पंचायत भवन (मिनी सचिवालय) को डीएम के आदेश पर रविवार को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया गया। निर्माणाधीन भवन की छत टपकने की शिकायत पर डीएम ने जांच कराई थी, जिसमें निर्माण कार्य खराब पाया गया था। नगरा चौधरपुर में पंचायत भवन का निर्माण कराने के प्रस्ताव को 2021-22 में मंजूरी मिली थी। पंचायत भवन के निर्माण पर 27 लाख रुपये खर्च होने थे। ग्राम प्रधान नेकराम ने मानकों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत डीएम से की थी। डीएम एमपी सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह को मामले की जांच कराने के आदेश दिए थे। मनरेगा उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह से इस मामले की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान नगरा चौधरपुर और बरान में बने पंचायत सचिवालयों में मानकविहीन निर्माण पाया गया था और इन्हें ध्वस्त कराने की संस्तुति की गई थी। मानक के अनुरूप निर्माण न होने के चलते रविवार को नगरा चौधरपुर स्थित पंचायत भवन को जमींदोज कर दिया गया। निर्मित भवन पर साढ़े तीन लाख रुपये का भुगतान भी किया गया था। खंड विकास अधिकारी शैलबाला ने बताया कि डीएम के आदेश पर जेसीबी से पंचायत भवन गिरवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed