{"_id":"5f3c12478ebc3e3d1850c818","slug":"dm-took-charge-hardoi-news-knp577499119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ासन की नीतियों का अनुपालन कराएंगे , खामियां हो तों मीडिया बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ासन की नीतियों का अनुपालन कराएंगे , खामियां हो तों मीडिया बताए
विज्ञापन
कोषागार में कार्यभार संभालते डीएम अविनाश कुमार। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रदोई। वर्ष 2013 बैच के आईएएस अफसर अविनाश कुमार ने मंगलवार को जिलाधिकारी पद का कार्यभार संभाल लिया। पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि पूर्व जिलाधिकारी द्वारा कराए गए कार्यों में निरंतरता बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मीडिया, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से समन्वय स्थापित कर शासन की नीतियों का अनुपालन कराएंगे।
गत रविवार को शासन ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अविनाश कुमार को हरदोई के जिलाधिकारी पद पर तैनाती दी थी। मंगलवार दोपहर कोषागार पहुंचकर उन्होंने कार्यभार संभाला। कलक्ट्रेट पहुंचने पर उन्होंने गारद से सलामी ली। जनपद में तैनात अधिकारियों से परिचय करने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता की।
उन्होंने कहा कि टीम भावना से कार्य किया जाएगा। जिले में प्रशिक्षण के दौरान वह वर्ष 2014 और 2015 में तैनात रह चुके हैं। प्राथमिकता शासन के निर्देशों का पालन कराने की होगी। सभी अफसरों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों को भी पूरा सम्मान मिलेगा और जिले के विकास के लिए उनसे सहयोग भी लिया जाएगा। डीएम ने कहा कि अगर किसी योजना के क्रियान्वयन में कहीं कोई गड़बड़ी या खामी का पता चले तो मीडिया इसे जरूर अवगत कराए। पत्रकारों से वार्ता के दौरान सीडीओ निधि गुप्ता वत्स भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
बैठक कर जानी कोरोना संक्रमण की स्थिति
डीएम अविनाश कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में आला प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चर्चा की। जिले में कोरोना से निपटने के लिए किए गए इंतजाम के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली।