फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM shows innovative experiments in education on national platform

राष्ट्रीय मंच पर और निखरे शिक्षा विभाग के अभिनव प्रयोग

Thu, 05 Mar 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
DM shows innovative experiments in education on national platform
हरदोई। डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के अंबेडकर सभागार में बुधवार से आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में जिले के शिक्षा विभाग के अभिनव प्रयोग निखरते नजर आए। डीएम ने बेसिक शिक्षा के नए आयामों को साझा किया। सेमिनार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी, नीति आयोग के सलाहकार आलोक कुमार, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंच पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपद में हो रहे अभिनव प्रयोगों के तहत बताया कि 319 अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में ग्राम पंचायत के माध्यम से 319 एलईडी टीवी लगाए गए हैं। जिससे उक्त विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित हो रहे हैं। सेमिनार में उपस्थित अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने कहा कि इस अभिनव प्रयोग को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। डीएम ने ये भी बताया कि जिले में निजी और परिषदीय विद्यालय में पारस्परिक संबंध स्थापित किया गया। जनपद के निजी विद्यालयों को 1-1 परिषदीय विद्यालय गोद दिया गया और प्रत्येक सप्ताह निजी एवं परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को संस्कृति को समझने का अवसर प्रदान किया गया। जनपद के विधायकों द्वारा 10-10 विद्यालयों को फर्नीचर भी प्रदान किया गया है। मिशन कायाकल्प के तहत जनपद के 300 से अधिक विद्यालयों में एमडीएम किचेन शेड का निर्माण एवं उनका प्रयोग सुनिश्चित हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed