{"_id":"5d0bd2188ebc3e1ebd7ec8e3","slug":"dm-held-meeting-to-resolve-traffic-problem-in-city-hardoi-news-knp497021522","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुंगी-चौराहों पर लगा जाम तो चौकी प्रभारी होंगे निलंबित : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुंगी-चौराहों पर लगा जाम तो चौकी प्रभारी होंगे निलंबित : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में चौकी प्रभारियों के साथ एसपी आलोक प्रियदर्शी की मौजूदगी में बैठक करते डीएम
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम की समस्या को खत्म करने के लिए यातायात व्यवस्था में सुधार लाना बेहद जरूरी है। यातायात व्यवस्था तभी सुधरेगी जब शहर को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए।
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए योजनाबद्ध ढंग से प्रयास कर रहे डीएम पुलकित खरे ने कहा है कि शहर के किसी भी चौराहे या चुंगी पर अकारण जाम लगा तो संबंधित पुलिस चौकी के प्रभारी को निलंबित किया जाएगा।
इसके अलावा चौराहों और चुंगियों पर 100 मीटर की परिधि में वाहन खड़े होने पर भी चौकी प्रभारी ही जिम्मेदार होंगे।
गुरुवार को डीएम पुलकित खरे ने एसपी आलोक प्रियदर्शी की मौजूदगी में शहर कोतवाली के निरीक्षकों और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की।
बैठक में डीएम और एसपी के तेवर खासे तल्ख रहे। उन्होंने कहा कि लखनऊ चुंगी से निरीक्षण भवन तक सड़क के दोनों ओर कोई ठेला न लगने दिया जाए और इस मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रखें।
जाम की समस्या को हल करने के लिए ईओ वृहद योजना बनाएं। उन्होंने नो वेंडिंग जोन में ठेले न लगने देने की नसीहत और सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को शहर का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में डीएम ने यह भी दिए निर्देश
- गलत ढंग से बाइक और ई-रिक्शा चलाने वालों पर भी कार्रवाई करें
- ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस जरूर चेक करें
- पेट्रोल पंपों की चेकिंग भी नियमित रूप से करें
- नाबालिग चालकों के ई-रिक्शा सीज करें
शहर आप लोगों का, सहयोग सब करें : डीएम
डीएम पुलकित खरे ने शहर वासियों से अपील की है कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने में सभी शहरवासी सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या को खत्म करने के लिए सख्त निर्णय लिए गए हैं। सभी शहरवासी नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।
चुंगी-चौराहों पर लगा जाम तो चौकी प्रभारी होंगे निलंबित
डीएम ने चौकी प्रभारियों और एसपी के साथ बैठक में दी चेतावनी
कहा - नो पार्किंग बोर्ड के 100 मीटर परिधि में नजर न आएं वाहन