{"_id":"5765921a4f1c1be53811d7a4","slug":"dm-hearing-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने चौपाल में सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने चौपाल में सुनी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
चौपाल में उपस्थित लोग और डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने शनिवार को ग्राम चकौतीखुर्द में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। संपर्क मार्ग, सीसी रोड तथा नाली निर्माण, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, विद्युतीकरण, हैंडपंपों की स्थापना, शौचालयों के निर्माण, वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन के साथ तालाब के जीर्णोद्धार की समीक्षा की। किसान क्रेडिट कार्ड एवं मनरेगा के कार्यों के साथ राशन वितरण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
डीएम को बताया गया कि गांव के ब्लाक भरखनी को जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर है। इस पर उन्होंने सड़क को ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्रामीणों को निजी स्तर पर हर घर में शौचालय बनवाने का कहा।
विज्ञापन
चकरोड आदि पर कब्जे की जानकारी मिलने पर डीएम ने 19 जून को टीम भेजकर कब्जा हटवाने की बात कही। साथ बिजली कनेक्शन की समस्या को लेकर वहां पर शिविर लगाकर कनेक्शन किए जाने के निर्देश अफसरों को दिए। अस्पताल की शिकायत को लेकर डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि प्रात: 07 से 02 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित होकर मरीजाें को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव, उपजिलाधिकारी सवायजपुर पीसी लाल श्रीवास्तव व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व सीडीपीओ एवं थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।