{"_id":"de0cc2d32c721ed8340739b4dc6a3455","slug":"dm-fallen-tree-near-housing-disilluminato-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास के पास गिरा पेड़, बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास के पास गिरा पेड़, बत्ती गुल
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश से रविवार को डीएम आवास के निकट पेड़
विज्ञापन
गिर गया। जिसकी चपेट में आकर कई खंभों के तार टूट गए और एक पोल भी
क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे डीएम चौराहे और सुभाष नगर स्थित कुछ मोहल्लों की
बिजली सुबह से गुल रही और शाम को अंधेरा होने तक सुचारु नहीं हो सकी।
उमस भरी गर्मी से रविवार की भोर को हुई मूसलाधार बारिश से राहत तो मिली, पर तेज बारिश से शहर में कई स्थानों पर बिजली के लोकल फाल्ट भी हो गए। डीएम आवास के पास रोड किनारे का पेड़ गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर खंभा व तार टूट गया।
खंभा क्षतिग्रस्त होने तथा तार टूटने से आजाद नगर, सुभाष नगर और डीएम चौराहे की बिजली सुबह पांच बजे से ठप हो गई। पेड़ को काटा गया और तार जोड़ने का कार्य कराया, जिससे सुबह पांच से शाम के साढ़े सात बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। रात आठ बजे के करीब बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
इसके अलावा शहर भर में कई स्थानों पर दिन भर बिजली की आवाजाही लगी रही। उधर, जेई अंबिका प्रसाद ने बताया कि तार जोड़ने में समय लगा है, जिससे 12 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रही।