फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM expressed displeasure over the delay in housing approval

Hardoi News: आवास स्वीकृति में देरी पर डीएम ने जाहिर की नाराजगी

Sun, 15 Jan 2023 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the delay in housing approval
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई) में लक्ष्य के सापेक्ष पात्रों के आवास स्वीकृत करने में देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सभी बीडीओ को दो दिन के अंदर शत प्रतिशत स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि स्वीकृति और प्रथम किस्त के हस्तांतरण में लापरवाही पर उत्तरदायित्व तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीएमएवाई में शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में 25,470 आवास निर्माण का लक्ष्य दिया है। इसकी पूर्ति के लिए जल्द ही स्वीकृति और प्रथम किस्त जारी किए जाने के निर्देश हैं। डीएम एमपी सिंह ने रविवार को आवासों के लक्ष्य और स्वीकृति की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक 5,458 पात्र परिवारों को ही आवास प्लस सॉफ्टवेयर पर पंजीकृत किया गया है, जबकि 4,622 परिवारों को आवास की स्वीकृति दी गई है। 1160 को फंड ट्रांसफर आर्डर (एफटीओ) जारी किए गए हैं। इसमें 1004 को ही पहली किस्त प्राप्त हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि लक्ष्य और पूर्ति में काफी अंतर है। इसलिए सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा गया है कि वह अभियान चलाकर दो दिन में पात्र परिवारों के आवासों की स्वीकृति और प्रथम किस्त के लिए एफटीओ जारी करें। बताया कि प्रथम किस्त जारी करने में ब्लॉक बावन, भरावन, पिहानी, सांडी, सुरसा और टड़ियावां की स्थिति शून्य है, जबकि भरखनी और मल्लावां की प्रगति भी ठीक नहीं है।

20,848 की स्वीकृति होनी है
सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि 25,470 में 20,848 की स्वीकृति शेष है। टोडरपुर में 927, टड़ियावां में 1974, सुरसा में 405, शाहाबाद में 294, संडीला में 2033, सांडी में 1213, पिहानी में 2278, मल्लावां में 596, माधौगंज में 630, कोथावां में 136, कछौना में 466, हरपालपुर में 98, भरखनी में 1583, भरावन में 2412, बेहंदर में 18, बावन में 2543 और अहिरोरी में 1100 परिवारों की स्वीकृति होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed