{"_id":"11a605ed2c60608df97965702499c45f","slug":"dm-and-sp-access-arrangements-seen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठियां लहराकर भीड़ पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठियां लहराकर भीड़ पर पाया काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की एक सौ और जिला पंचायत सदस्य पद की चार सीटों के लिए रविवार सुबह मतगणना श्ुारू हो गई। परिणाम जानने को प्रत्याशी समर्थकों की भारी भीड़ सुबह होते ही मतगणना स्थल हामिद अली इंटर कालेज परिसर में जमा हो गई थी।
विज्ञापन
पहला परिणाम दिन में 11:45 बजे अम्बारी सीट से सामने आया। समर्थकों की भीड़ को संभालने के लिए कई बार पुलिस को हवा में लाठियां लहरानी पड़ी। डीएम रमेश मिश्रा व एसपी उमेश कुमार सिंह ने भी मतगणना स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
पिहानी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की एक सौ सीटों के लिए 715 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा रविवार से खुलने लगा। जैसे- जैसे परिणाम सामने आते गए, प्रत्याशियों- समर्थकों के बीच कहीं खुशी कहीं गम का माहौल बनता गया। प्रत्याशियों से ज्यादा उनके समर्थक परिणाम जानने को उत्सुक दिखे।
विज्ञापन
भीड़ को संभालने में रुक-रुक कर हवा में लाठियां लहराकर उन्हें खदेड़ना पड़ा। पुलिस की इस हरकत से ग्राउंड पर कई बार भगदड़ की स्थिति बनी। कई बुजुर्ग गिरकर मामूली रूप से चुटहिल भी हुए। समर्थक सूचना के लिए लगाए गए लाउडस्पीकर की धीमी आवाज से काफी परेशान हुए।
लोग कालेज बरामदे की छत पर भी चढ़ कर परिणाम सुनते रहे। आरओ श्रीराम ने दिन में 11:45 बजे पहले परिणाम की घोषणा करते हुए अंबारी सीट का परिणाम बताया कि इस सीट पर उदयवीर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरोजनी देवी पत्नी संतोष सिंह को 393 वोटों से हराया। व्यवस्था को लेकर तहसीलदार शाहाबाद, खंड विकास अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ सक्रिय रहे।
भगदड़ में महिला प्रत्याशी घायल
भीड़ को काबू में रखने के लिए पुलिस ने सुबह परिणाम आने से पहले ही अचानक लाठियां लहराते हुए पब्लिक को दौड़ाया, जिससे भगदड़ मच गई। इसमें शाहपुर द्वितीय से महिला प्रत्याशी अनीता देवी पत्नी गुडडू निवासी कनपुरवा के नाक में चोट आई। उन्हें इलाज को अस्पताल ले जाया गया। प्रत्याशी के जख्मी होने पर समर्थक और परिजन भड़क गए। पुलिस- पब्लिक के बीच कहासुनी होती रही। जैसे- तैसे लोग शांत हुए।
मतपेटी में निकले दो वार्डों के वोट, गणना रुकी
सांडी के हरिवंशापुर व बरैलिया के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मतपत्र एक ही मतपेटी में मिलने से मतगणना रोक दी गई है। इसस प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में आक्रोश है। वार्ड नौ से 11 और एक से आठ तक मतदान केंद्र 155 पर ही वोट पडे थे। यहां बूथ अलग-अलग थे।
कहा जा रहा है कि गलती से या जानबूझकर दोनों वार्ड के मतपत्र एक ही पेटी में डलवाए गए। बताया गया कि इसके पीछे कारण दोनों जगहों पर पांच पांच प्रत्याशियों का होना और उन्हें एक जैसे चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया था। फिलहाल मतगणना रोक दी गई है। आरओ ने बताया कि अन्य जगहों की मतगणना के बाद इस पर निर्णय उच्चाधिकारी करेंगे।
बीकापुर सीट से शबनम अत्री हारीं
मल्लावां क्षेत्र की बीकापुर बीडीसी की सीट बसपा समर्थित प्रत्याशी ने 58 मतों से भाजपा सांसद की छोटी बहन व मौजूदा ब्लाक प्रमुख के हाथों से छीन ली। जीत हासिल करने के बाद बसपा पदाधिकारियों द्वारा खुशी मनाए जाने का दौर शुरू हो गया।
बीकापुर क्षेत्र पंचायत सीट पर बसपा विधायक बृजेश वर्मा ने भइया लाल के पक्ष में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इस सीट पर प्रत्याशी शबनम अत्री जो कि मौजूदा ब्लाक प्रमुख हैं और भाजपा सांसद अंजू बाला की छोटी बहन हैं, के समर्थन में भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी थी।
यहां चुनाव परिणाम में बसपा ने सभी को पीछे छोड़ दिया। बसपा समर्थित प्रत्याशी को 462 वोट मिले तो वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी शबनम को 404 वोट मिले। बसपा समर्थित प्रत्याशी भइया लाल ने 58 मतों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हरा दिया।
रिटर्निंग आफीसर ने सात लोगों से प्रमाण पत्र वापस लिए
संडीला। गलत प्रमाण पत्र जारी होेने के कारण रिटर्निंग आफीसर ने विजयी घोषित सात बीडीसी सदस्यों के प्रमाण पत्र वापस लेकर निरस्त कर दिए। पहले कुलदीप, किरन, निजाम, सर्वेश, जितेंद्र व अभिलाष को बीडीसी पद पर विजयी घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए।
जब रिटर्निंग अफसर मन्नीलाल को इस बात का पता चला कि अभी एक टेबल पर गिनती जारी है तो उन्हाेंने आननफानन में प्रमाण पत्र वापस लेकर उन्हें निरस्त कर दिया। रिटर्निंग अफसर मन्नीलाल ने बताया कि उसका परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।