फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   diwali

हर्षोंल्लास से मनाया गया दीपपर्व

Sun, 27 Oct 2019 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
diwali
हरदोई। दिवाली पर रविवार को घरों से लेकर दुकानों तक में शुभ मुहूर्त पर ढोल ताशे बज उठे। मंत्रोच्चारण के बीच लोगों ने लक्ष्मी जी का पूजन पाठ किया गया। रोशनी से जगमग मंदिरों में भी पूजन पाठ की प्रक्रिया दिन भर चलती रही। इधर, बच्चों ने भी कहीं फुलझड़ी तो कहीं पटाखे फोड़ कर दीपमाला पर्व का स्वागत किया।
विज्ञापन

दिन भर बाजारों में रौनक रही तो घरों में भी लोग साज सज्जा में दिन भर जुटे रहे। कहीं-कहीं रंग रोगन का भी काम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने तरीके से पूजन पाठ किया। अनुष्ठान के पूर्व दीवार पर ईश चिंह को बनाया गया। उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम चारों तरफ इसका प्रयोग किया गया। केसर, हल्दी या सिंदूर से इसको पूजन पाठ की जगह पर तैयार कर पूजन की थाली में कौड़ी को रख कर परंपरा का निर्वहन किया गया। शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि कौड़ी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन का लाभ होता है। इसके साथ ही मंत्रोच्चारण के साथ गणेश लक्ष्मी का विधि विधान से पूजन कर घर को दियों से रोशन किया गया।
विज्ञापन

दिवाली पर घर को रोशन करने के लिए तरह-तरह की तैयारियां की गईं। बिजली की झालरों से घरों की सजावट की गई। इसके अतिरिक्त भी लोगों ने घर की सजावट कई ढंग से की। दीपावली के त्योहार पर घर के आंगन व चौखट में रंगोली बनाई गई। जिसे दीपों से सजाकर और भी अधिक मनभावन बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार पर घर को सजाने में भी लोगों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। घरों को लोगों ने झालरों से सजाकर लुभावना बनाया और शाम को भी दीपों से सजाकर सुंदर बनाया। सबसे अधिक रंगोली की सजावटों ने लोगों को प्रभावित किया। दीपों से सजाई हुई रंगोली लोगों ने अपने घर की चौखट और आंगन पर बनाई। जिसमें उन्होंने दीयों को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाई जो काफी अच्छी दिखीं।
सीएसएन प्रांगण में लगे पटाखा बाजार में सुबह से ही भीड़ लग गई। खुशियों को दोगुना करने के लिए बच्चे अपने पिता के साथ खरीद करते दिखाई दिए और रात होते ही आतिशबाजी के नजारे दिखने लगे। लोगों ने आतिशबाजी जलाकर त्योहारों की खुशियों को धूमधाम से मनाया।

दीपावली जैसे पर्व पर बड़े पैमाने पर आतिशबाजी की खरीददारी हुई। शहर में लखनऊ रोड स्थित सीएसएन कालेज में पटाखों की दुकानें लगाई गईं। जहां सुबह से ही लोगों की भीड़ खरीददारी करने के लिए उमड़ पड़ी। बच्चों ने आसमान में रंग बिरंगी रोशनी बिखेरने वाली आतिशबाजी खरीदी। वहीं नन्हें मुन्नों ने भी फुलझड़ी, अनार, मैहताब, चरखी आदि पटाखे खरीद कर दीपावली मनाई। वहीं शाम होते ही आसमान में आतिशबाजी के नजारे दिखाई देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed