Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Diwali gifts: A park will be developed, four new hospitals will be built, and roads will also be constructed.

दिवाली सौगातों वाली : पार्क विकसित होगा, चार नए अस्पताल बनेंगे, सड़क का भी होगा निर्माण

Sat, 31 Oct 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Diwali gifts: A park will be developed, four new hospitals will be built, and roads will also be constructed.
हरदोई। दिवाली से पहले जिले को सौगातें मिलने लगी हैं। शासन ने तीन अलग-अलग परियोजनाओं के तहत कई विकास कार्याें को मंजूरी देते हुए बजट भी जारी किया है। नगर विकास विभाग ने शहर में उपवन योजना के तहत पार्क विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सवाजपुर विधानसभा क्षेत्र में चार नए होम्योपैथिक अस्पताल खोले जाने के प्रस्ताव को भी शासन से मंजूरी मिल गई है। इसी तरह गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के 13 मार्गाें की वृहद स्तर पर मरम्मत कराए जाने का प्रस्ताव भी शासन ने मंजूर किया है।
विज्ञापन



सौगात-1
उपवन योजना से विकसित होगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क
शहर के आवास विकास कॉलोनी के सी ब्लॉक स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क (बड़ा पार्क) को विकसित किया जाएगा। सदर विधायक और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के प्रयासों से पार्क को विकसित करने का प्रस्ताव शासन ने मंजूर कर लिया है। नगर विकास विभाग की उपवन योजना के तहत इस पार्क को विकसित किया जाएगा। पार्क विकसित होने से आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले लगभग पांच हजार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। सुबह शाम की सैर करने जाने वाले लोगों को सुविधा होगी तो खेलने कूदने के लिए पार्क जाने वाले बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा। यहां डेढ़ करोड़ रुपये से बच्चों के लिए झूले, टहलने के लिए पाथवे, जिम और लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन



सौगात - 2
चार नए राजकीय होम्योपैथिक अस्पतालों पर खर्च होंगे 1.84 करोड़ रुपये
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में चार नए राजकीय होम्योपैथिक अस्पतालों का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से उक्त प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। हरपालपुर विकास खंड के खसौरा में 44 लाख रुपये और मिरगावां में 53.05 लाख रुपये से अस्पताल का निर्माण होगा। सांडी विकास खंड की ग्राम पंचायत श्रीमऊ में 42.62 लाख रुपये और भरखनी में 44.96 लाख रुपये की लागत से नए राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल खोले जाएंगे। निर्माण कार्याें के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इन अस्पतालों का निर्माण होने से 25 गांवों की 60 हजार आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सौगात - 3
11.17 करोड़ रुपये से सुधारी जाएगी 13 मार्गाें की दशा
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अंतर्गत आने वाले गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के 13 मार्गाें पर विशेष मरम्मत का काम कराया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश के प्रस्तावों पर शासन ने इन कार्याें को मंजूरी दी है। हरिहरपुर से जयराजपुर, पिहानी जंगबहादुर गंज मार्ग से कोरिगवां वाया अब्दुल्लानगर मार्ग, एचपीसी मार्ग से हिंदूनगर संपर्क मार्ग, कुंवरपुर वसीठ से जहानीखेड़ा संपर्क मार्ग, जोशियानपुरवा से चौबिनपुरवा मार्ग, एपचीसी से छतैया मार्ग, बीपी रोड से गुरसंडा लिंक मार्ग, गोपामऊ मार्ग से टंडौर मार्ग, पिहानी जेबीगंज मार्ग से दहेलिया बाया शाहपुर सैदान मार्ग, एनएच-24 से सैदापुर संपर्क मार्ग, हरियावां से देवरिया प्रसिद्धनगर मार्ग, पिहानी गोपामऊ मार्ग से बखरिया मार्ग, त्योना संपर्क मार्ग और गजुआखेड़ा संपर्क मार्गाें की मरम्मत कराई जाएगी। इन कार्याें पर 11.17 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed