फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Divisional Commissioner listened to complaints, officers ate samosas and used mobiles

Hardoi News: मंडलायुक्त सुनतीं रहीं शिकायतें, अधिकारी खाते रहे समोसा व चलाते रहे मोबाइल

Tue, 05 Dec 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner listened to complaints, officers ate samosas and used mobiles
हरदोई। मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब लोगों की शिकातयों को सुनतीं रहीं, वहीं कई अधिकारी मोबाइल पर व्यस्त रहे तो, कुछ समोसा भी खाते रहे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मंडलीय जनमिलन कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल थे। सभागार में माैजूद कुछ अधिकारी शिकायत प्राप्त होने पर मोबाइल पर ऑनलाइन अभिलेखों को खोजकर मंडलायुक्त को दिखाया। ऐसे में मोबाइल चलाने पर प्रतिबंध न होने पर कई अधिकारियों ने मोबाइल पर बातचीत के साथ ही अपनी पंसद के वीडियो के भी देखे। एक अफसर भूख पर काबू न कर पाए तो, अर्दली से समोसा मंगवा लिए। अधिकारियों की नजरों को बचाकर मौका मिलते ही समोसे खाए। जनमिलन में अधिकारियों के मोबाइल चलाने व अन्य कामों में व्यस्त होने के कारण पर मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत नहीं है और काम भी प्रभावित नहीं हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed