{"_id":"57094a7a4f1c1b422cc81100","slug":"district-prison-housed-169-prisoners-navratri-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल के 169 बंदी रखे हैं नवरात्र का व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल के 169 बंदी रखे हैं नवरात्र का व्रत
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
व्रत
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला कारागार के 169 बंदियों ने नवरात्र का व्रत रखा है। सुबह शाम होने वाली आरती से कारागार का वातावरण भक्ति मय हो जाता है। कारागार प्रशासन ने उनके लिए फलाहार की व्यवस्था की है। जिला कारागार में वर्तमान में 1467 बंदी निरुद्ध हैं। नवरात्र में 169 बंदियों ने नवरात्र का व्रत रखने की मंशा जाहिर की, जिसमें 15 महिला बंदी शामिल हैं।
विज्ञापन
कारागार प्रशासन ने उनके व्रत की व्यवस्था कराई। पूजन सामग्री आदि की व्यवस्था बंदियों की ओर से की गई तो व्रत के अनुसार फलाहार की व्यवस्था कारागार प्रशासन की ओर से की गई। इसके तहत व्रत रहने वाले बंदियों को फलाहार के रूप में फल, 250 ग्राम दूध, आधा किलो आलू, गुड़ आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला कारागार में सुबह और शाम होने वाली आरती, पूजा से कारागार का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। जेलर लाल प्रताप सिंह ने बताया कि जो भी बंदी व्रत रहना चाहता है। उसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उन बंदियों को व्रत के अनुसार फलाहार उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन