फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   District Panchayat will build Shekhawapur Keonti Khwajgipur road

Hardoi News: जिला पंचायत बनवाएगा शेखवापुर क्योंटी ख्वाजगीपुर मार्ग

Sat, 14 Oct 2023 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat will build Shekhawapur Keonti Khwajgipur road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधौगंज। माधौगंज से शेखवापुर क्योटी ख्वाजगीपुर मार्ग की जल्द ही दशा बदली जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से मार्ग की दयनीय दशा को संज्ञान में लिए जाने से मार्ग के जल्द ही बनवाए जाने की लोगों में आस जगी है।
माधौगंज-मल्लावां मार्ग पर थाने के सामने से क्योटी ख्वाजगीपुर जाने वाले 800 मीटर लंबाई वाले मार्ग को जल्द ही जिला पंचायत से बनवाया जाएगा। बघौली मार्ग पर शारदा नहर पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहन शेखवापुर, ख्वाजगीपुर होते हुए माधौगंज-नयागांव मार्ग पर सुमेरगंज से होते हुए जाते थे। भारी वाहनों के निकलने से यह मार्ग गड्ढों में बदल गई है। पैदल और मोटर साइकिल सवारों को निकलना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन

मार्ग पर क्योटी ख्वाजगीपुर, शेखवापुर मुख्य गांव पड़ते हैं। इनमें लगभग दो हजार लोगों का आवागमन होता है, वही सुमेरगंज, खंधेरिया के लोग माधौगंज को आते-जाते हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती से मार्ग को बनवाने का अनुरोध किया गया, उन्होंने मार्ग को जल्द से जल्द बनवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed