{"_id":"6a5e6901cb000e26a0074738","slug":"distraught-over-wifes-death-young-man-jumps-to-his-death-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-153455-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी की मौत से आहत युवक ने कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी की मौत से आहत युवक ने कूदकर दी जान
विज्ञापन
फोटो-16-अनूप। फाइल फोटो
आठ जुलाई को प्रसव के बाद हो गई थी पत्नी की मौत
नदी के बरगदिया पुल पर साइकिल खड़ी करने के बाद कूदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बेनीगंज। पत्नी की मौत से आहत नगर के चमारनटोला निवासी युवक ने गोमती नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह उसकी साइकिल पुल पर खड़ी मिलने के कुछ देर बाद उसका शव भी उतराता मिला।
चमारनटोला निवासी अनूप (26) मजदूरी करता था। भाई अमरीश ने बताया कि अनूप की पत्नी सीमा का प्रसव आठ जुलाई को निजी अस्पताल में हुआ था। उसने बच्ची को जन्म दिया था। कुछ देर बाद प्रसूता की मौत हो गई थी। बच्ची को घर लेकर आने के बाद से अनूप लगातार परेशान था। साथ ही शराब भी पीने लगा था।
बताया कि रविवार शाम पांच बजे बिना कुछ बताए अनूप साइकिल से निकल गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच सोमवार सुबह उसकी साइकिल गोमती नदी के बरगदिया पुल पर खड़ी मिली। नदी में उसका शव उतराता मिला। कोतवाल कौशलेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने घटना को लेकर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।