{"_id":"6172f97c3a90a4186c565d5c","slug":"dispute-in-path-lab-hardoi-news-knp6597824129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैथालॉजी में घुसकर हंगामा करने पर कर्मचारियों ने बंद की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैथालॉजी में घुसकर हंगामा करने पर कर्मचारियों ने बंद की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शुक्रवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच में देरी होने पर मरीजों और तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार पैथोलॉजी के अंदर घुस गए तो कर्मचारियों ने जांच बंद कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
जिले में इन दिनों डेंगू और मलेरिया तेजी से फैल रहा है। जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लग रही है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी रक्त के नमूने की जांच के लिए पैथोलॉजी भेजा जा रहा है।
शुक्रवार सुबह पैथोलॉजी में उमड़ी भीड़ से अफरातफरी मच गई। पैथोलॉजी के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। इस बीच दूसरी लाइन से लोग घुसने लगे तो कुछ मरीज और तीमारदार लैब में घुस गए। इस पर कर्मचारियों ने नमूना लेना बंद कर दिए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद दोबारा नमूने लिए गए। प्रभारी सीएमएस डॉ. बीपी गौतम ने बताया कि संक्रामक रोग बढ़ने के कारण मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
150 की क्षमता 400 जांचें
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सैम्पल लेने की क्षमता लगभग 150 है। अधिकतम 200 मरीजों के नमूने की जांच काफी मशक्कत के बाद हो पाती है। इससे इतर 400 मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को 400 से अधिक मरीजों के नमूने जांच को लिए गए।