{"_id":"59f36fe44f1c1bce538b9926","slug":"dispute-in-cota-selection-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा चयन के दौरान मारपीट, प्रधानपति समेत छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा चयन के दौरान मारपीट, प्रधानपति समेत छह घायल
हरदाेई
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम नाऊपुरवा में शुक्रवार को कोटे के चुनाव के दौरान जमकर विवाद हुआ। दो पक्षों में लाठी डंडे चले। इसमें प्रधानपति व अधिवक्ता समेत छह लोग घायल हो गए। विवाद के बीच एडीओ पंचायत मौके से चले गए। दबंगों ने ग्राम विकास अधिकारी से कार्रवाई रजिस्टर छीनकर फाड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ग्राम नाऊपुरवा में कोटेदार का पद रिक्त है। प्रशासन की ओर से शुक्रवार को गांव में खुली बैठक का आयोजन कर कोटे का चयन किया जाना था। एडीओ पंचायत बिलग्राम रमेश प्रकाश दीक्षित सेक्रेटरी ताम्रध्वज के साथ गांव पहुंचे। दोपहर करीब सवा बजे चयन प्रक्रिया शुरू की गई। सियाराम पुत्र रघुवर और लज्जावती पत्नी यदुनाथ ने कोटे के लिए दावेदारी पेश की। दोनो पक्षों को अलग-अलग बैठाया गया। एक पक्ष में अधिक समर्थक देख दूसरे पक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मौके पर मौजूद दो सिपाहियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट होती देख एडीओ पंचायत मौके से चले गए। इसी बीच किसी ने सेक्रेटरी से कार्रवाई रजिस्टर लेकर फाड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति संभाली। मारपीट में प्रधान पति श्रीपाल, अधिवक्ता रामपाल सिंह, श्रीकृष्ण, सियाराम, महेंद्र व पुष्पेंद्र समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएसआई सीपी सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन