{"_id":"5e3eff018ebc3ee5f668d8f5","slug":"dispute-between-principal-and-kitchen-made-hardoi-news-knp54340193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक और रसोइयों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक और रसोइयों में विवाद
विज्ञापन
विवाद के बाद बरामदे में बैठे बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
बावन। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहेलिया में शनिवार दोपहर प्रधानाध्यापक और रसोइयों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने मिड-डे मील फेंक दिया। अभिभावक भी वहां पहुंच गए और प्रधानाध्यापक पर शिक्षण कार्यों से विरत रहने का आरोप लगा हंगामा कर दिया।
विद्यालय में तीन रसोइयों पर बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने की जिम्मेदारी है। बच्चों और अभिभावकों ने बताया कि शनिवार दोपहर प्रधानाध्यापक अनूप चंद्र मिश्रा का रसोइया रामवती के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रधानाध्यापक रसोई में बन रहे खाने को फेंकने लगे। उन्होंने बच्चों को भी डांट दिया। ग्रामीणों ने बीईओ को सूचना दी।
अभिभावकों व बच्चों ने बताया कि विद्यालय में तहरी और खिचड़ी के अलावा कुछ भी नहीं दिया जाता है। प्रधानाध्यापक कभी कभार ही स्कूल आते हैं। अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक पर शराब पीकर पढ़ाने का आरोप भी लगाया। मामले में प्रधानाध्यापक अनूप चंद्र मिश्र ने बताया कि रसोइया रामवती नेे घरेलू काम के लिए डेढ़ वर्ष पूर्व कुछ रुपये उधार लिए थे। वापस मांगने पर ही रसोइयों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। वहीं रसोइया रामवती, रामरानी, रामकुमारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक उनसे पैसे मांगते हैं और न देने पर स्कूल से निकालने की धमकी देते हैं। खाना फेंकने पर ही विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विद्यालय में अव्यवस्था
विद्यालय के एक कमरे में बच्चों को दी जाने बाली कॉपी और किताबें भरी थीं तो दूसरे कमरे में कंडा, टूटा गेट और कबाड़ भरा था। तीसरे कमरे में विद्यालय के दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए रखी अलमारी बिखरी पड़ी थी। परिसर में गंदगी का अंबार लगा था। विद्यालय में 125 बच्चे पंजीकृत बताए गए लेकिन मौके पर 14 बच्चे मौजूद मिले। विद्यालय के एक कक्ष में रखी अलमारी के पास ही दस्तावेज बिखरे पड़े थे।
बीएसए बोले जांच कराएंगे
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने बीईओ से रिपोर्ट मांगी है। जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई होगी। माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।