फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dispute between doctor and timardar

ओपीड़ी में डॉक्टर व तीमारदार भिड़े,परेशान रहे मरीज

Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
dispute between doctor and timardar
हरदोई। जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर मास्क लगाने के लिए कहने पर तीमारदार डॉक्टर से भिड़ गया। गुस्साए डॉक्टर ने तीमारदार को ले जाकर सीएमएस से शिकायत की। इस दौरान दो घंटे तक डॉक्टर के इंतजार में मरीज कतार में खड़े होकर परेशान हुए। सीएमएस ने समझाकर मामला रफा-दफा कराया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आशानगर निवासी मनोरमा (70) मधुमेह रोग से पीड़ित है। लखनऊ से उसका इलाज चल रहा है। बुधवार दोपहर पुत्र अश्वनी उसे इंसुलिन का इंजेक्शन लगवाने जिला अस्पताल ले गया था। ओपीडी के मेडिसिन कक्ष में बैठे फिजीशियन डॉ. विवेक वर्मा के पास ले गए। डॉक्टर के मुताबिक मरीज व तीमारदार मास्क नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

उनसे मास्क लगाने के बाद अंदर आने की बात कही। जिससे तीमारदार ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिससे गुुस्साए डॉक्टर ने मरीज देखने बंद कर दिए। साथियों के सहयोग से तीमारदार को सीएमएस के पास ले गए। इधर दो घंटे तक डॉक्टर केे न बैठने से कक्ष के बाहर कतार में खड़े मरीज परेशान रहे। सीएमएस ने समझाकर मामला शांत कराया। जिसके बाद डॉक्टर ने कक्ष में जाकर मरीज देखने शुरू किए। सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed