फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dispute between beo and princpal

बीईओ और प्रधानाध्यापिका भिड़ीं, वीडियो वायरल

Sun, 04 Sep 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
dispute between  beo and princpal
संडीला। बीईओ सिमी निगार ने शनिवार को भरावन ब्लॉक के ढिकुन्नी गांव स्थित प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। यहां प्रधानाध्यापिका और बीईओ के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से अतरौली थाने में तहरीर दी गई है। शिक्षकों ने घटना के बाद ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि स्कूल में उन्हें अव्यवस्था मिली। जिस पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका आशीष अवस्थी को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिसे प्रधानाध्यापिका ने नहीं माना। कुछ कहतीं उससे पहले ही वह आरोप लगाने लगीं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका और बीईओ के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बीईओ ने अतरौली थाने में तहरीर देकर प्रधानाध्यापिका समेत कई लोगों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। प्रधानाध्यापिका ने भी तहरीर दी है। बीईओ की कार्यशैली से नाराज ब्लॉक के शिक्षकों ने भरावन बीआरसी पर प्रदर्शन किया। एसओ दीपक शुक्ला ने बताया कि विभागीय जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed