फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dismissed head arrested for embezzlement of government funds, secretary absconding

Hardoi News: शासकीय राशि के गबन में बर्खास्त प्रधान गिरफ्तार, सचिव फरार

Sun, 01 Oct 2023 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dismissed head arrested for embezzlement of government funds, secretary absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संडीला। विकास, निर्माण में गड़बड़ी और काम कराए बिना ही शासकीय राशि का भुगतान निकालने के मामले में बर्खास्त चल रहे प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि पंचायत सचिव अभी फरार है। रविवार को पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद बर्खास्त प्रधान को जेल भेज दिया है।



ब्लॉक क्षेत्र के गोसवा डोंगा में विकास, निर्माण में गड़बड़ी और इंटरलॉकिंग लगवाए बिना ही 5.14 लाख से अधिक रुपये का भुगतान निकालने के मामले में डीएम की ओर से प्रधान को बर्खास्त किया और पंचायत सचिव को निलंबित किया गया था। इसी मामले में बीडीओ ने प्रधान, पंचायत सचिव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रविवार को कोतवाली की बस अड्डा चौकी प्रभारी सैयद हुसैन ने आरोपी बर्खास्त प्रधान अंकित कुमार को अतरौली मार्ग पर मोहम्मदपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि शासकीय राशि के गबन की एफआईआर में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोसवा डोंगा में प्रधान रहते हुए अंकित कुमार और पंचायत सचिव देशराज गौड़ ने गांव में सिकंदर के हाता से सुबेदार के मकान तक इंटरलाॅकिंग लगवाए बिना ही 5,14508 रुपये का भुगतान निकाल लिया था। जांच में पुष्टि व उच्चाधिकारियों के आदेश पर तत्कालीन बीडीओ राजीव गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed