फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Discounted tickets to the elderly will now sleeper

अब बुजुर्गों को स्लीपर में मिलेगा रियायती टिकट

Tue, 01 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 01 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Discounted tickets to the elderly will now sleeper

रेलवे अब कम दूरी की यात्रा में स्लीपर डिब्बों में

विज्ञापन
अनारक्षित टिकट जारी करने जा रहा, जिससे लोगों को जनरल डिब्बे की भीड़ से तो छुटकारा मिलेगा, साथ ही रेलवे ने बुजुर्गों के लिए रियायती टिकट देने का फैसला भी किया है। स्लीपर में अनारक्षित टिकट को लेकर जिले में ट्रायल भी कर लिया गया। ट्रायल के दौरान प्रक्रिया को विधिवत लागू कर दिया जाएगा।

जनरल की भीड़भाड़ से बचाव को रेलवे अब स्लीपर में अनारक्षित टिकट देगा। ऐसे में कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्री स्लीपर में बैठकर आराम से यात्रा पूरी कर सकते हैं। स्लीपर का अनारक्षित टिकट देने के साथ ही रेलवे द्वारा बुजुर्गों को रियायती टिकट दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि बुजुर्गों को टिकट में वैसे ही रियायत मिलती है, ऐसे में स्लीपर में भी अनारक्षित टिकट लेने पर रियायत मिलेगी, जिससे लोगाें को सुविधा मिलेगी। स्लीपर में अनारक्षित टिकट को लेकर रेलवे की ओर से काफी हद तक कार्य किया जा चुका है और स्लीपर डिब्बे में टिकट के लिए ट्रायल भी हो चुका है।

जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी एक्सप्रेस में चार यात्रियों को टिकट जारी किए गए हैं। हालांकि, इसके बाद अभी तो टिकट देना बंद कर दिया गया, पर टिकट बनाने को रेलवे की ओर से साफ्टवेयर भी जनपद को भेज दिया गया है। अब सिर्फ बड़े अफसरों की मंजूरी की राह देखी जा रही है।

सीएमआई पीके त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय स्तर से सभी कार्य किए जा चुके हैं और अब अफसरों के लिखित आदेश का इंतजार है। आदेश आने के बाद इस प्रक्रिया को विधिवत लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed