फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Disclosure: She was threatening to send her to jail if I did not give her money, so I killed her

खुलासा : रुपये न देने पर दे रही थी जेल भेजने की धमकी, इसलिए मार डाला

Wed, 16 Jul 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Disclosure: She was threatening to send her to jail if I did not give her money, so I killed her
हत्यारोपी कमलजीत।
हरदोई। बीते सोमवार को महिला की हत्या किए जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। माधौगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना ब्लैकमेलिंग के कारण हुई थी। महिला ने रुपये न देने पर युवक को जेल भिजवा देने की धमकी दी थी। इसलिए युवक ने रॉड से सिर और चेहरे पर कई वार कर महिला की हत्या की थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव महिला (46) का शव सोमवार सुबह चकमार्ग पर पड़ा देखा था। पोस्टमार्टम में वजनदार वस्तु से चेहरा और सिर पर वार किए जाने की पुष्टि हुई थी। सिर, चेहरे और नाक की हड्डियां टूटने के कारण मौत हुई थी।
विज्ञापन

खुलासे करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र के नेतृत्व में टीम काम कर रही थी। मृतका के मोबाइल का काॅल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने कछौना कोतवाली क्षेत्र के कुुकुही निवासी कमलजीत उर्फ हैप्पी सिंह से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में विवेचना के दौरान पुख्ता सबूत मिलने पर माधौगंज पुलिस ने बुधवार को हैप्पी को गंगा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक का दावा है कि पूछताछ में कमलजीत ने बताया कि उसके संबंध महिला से बीते ढाई साल से थे।

इस दौरान वह कई बार महिला के मांगने पर उसे रुपये दे चुका था। पिछले एक माह से महिला और रुपये मांग रही थी। रुपये न देने पर जेल भिजवा देने की धमकी दे रही थी। इसी के कारण वह रविवार को महिला से मिला था। बाइक से दोनों हरदोई आए थे और इसके बाद वापस गांव चले गए थे। वहीं हैप्पी ने लोहे की रॉड से महिला की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed