फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Disabled people should participate in democracy by voting: DM...

Hardoi News: जिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

Mon, 26 Feb 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Disabled people should participate in democracy by voting: DM...
हरदोई। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से सोमवार को 212 दिव्यांगजन को सहायक उपकरण मिले तो उनके चेहरे खिल गए। सहायक उपकरण पाकर वह अब अपने कामों के लिए काफी कुछ दूसरे पर आश्रित नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहायक उपकरण वितरण शिविर का आईटीआई में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती और सांसद जयप्रकाश रावत ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी ने कहा कि एल्मिको की ओर से पहले से चिह्नित 212 दिव्यांगजन को 61,41,000 रुपये मूल्य के 451 सहायक उपकरण प्राप्त कराए गए हैं।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता ने बताया कि एडिप योजना में तीन साल के अंदर उपकरण पाने वाले दिव्यांग को पात्र नहीं माना जाता है। बताया कि 100 दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 89 दिव्यांग को ट्राइसाइकिल, 16 को व्हील चेयर, 156 को बैसाखी, एक को सीपी चेयर, 79 को वॉकिंग स्टिक, चार को सुगम्य केन, चार को फोल्डेबल वॉकर, एक को ट्रेटा पॉड व एक को ट्राई पॉड दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed