{"_id":"9f68eb66e5087743d7a366711501630c","slug":"disabled-children-s-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग बच्चों का किया गया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग बच्चों का किया गया परीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर संसाधन केंद्र पर सोमवार को श्रवण बाधित बच्चों
विज्ञापन
का परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद चिह्नित बच्चों को उपकरण वितरित किए
जाएंगेे। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सोमवार को श्रवण अक्षम बच्चाें
हेतु हेयरिंग एंड मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डा. आरके
मिश्र ने बच्चों की आडियोमेट्री कर 27 बच्चों को प्रमाण पत्र निर्गत किए।
पुनर्वास विशेषज्ञ अनूप सिंह द्वारा परीक्षण कर बच्चोें को श्रवण यंत्र बांटने की संस्तुति की। चिह्नित बच्चों को हरी पर्ची दी गई। 30 दिसंबर को चयनित बच्चों को श्रवण यंत्र मुहैया कराए जाएंगे। इस मौके पर डा. सरल वर्मा, अनूप शुक्ला, सर्वेंद्र बाजपेई, चंद्र किशोर शुक्ला, रामाशीष गुप्ता, शब्बन खान, बृजराज सिंह, अश्वनी सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, विजय कुमार, संजय मिश्रा, विपिन बाजपेई, पंचम सिंह, सविता पांडेय, क्षमा मिश्रा आदि मौजूद थे।