फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Directive ignored: 834 school vehicles still without female attendants.

Hardoi News: फरमान बेअसर, 834 स्कूली वाहन अब भी बिना महिला परिचारक

Thu, 01 Oct 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Directive ignored: 834 school vehicles still without female attendants.
हरदोई। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूली वाहनों में महिला परिचारक की तैनाती के आदेश के बावजूद जिले में इसका पूरी तरह पालन नहीं हो रहा। अभी तक सिर्फ 241 वाहनों में ही महिला परिचारक की तैनाती हुई।
विज्ञापन

जिले में कुल 1,075 स्कूली वाहन संचालित हैं। इसमें 834 स्कूली वाहन बिना महिला परिचारक के संचालित हो रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से स्कूल संचालकों से महिला परिचारक की तैनाती को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी। स्कूलों की तरफ से अब तक सिर्फ 241 स्कूली वाहनों में महिला परिचारक की तैनाती की सूचना मिली। शेष वाहनों में अभी महिला परिचारक की नियुक्ति नहीं हो सकी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर जारी निर्देशों में स्कूली वाहनों में परिचारक की व्यवस्था पर जोर दिया गया था।
विज्ञापन

छात्राओं के सफर करने वाले वाहनों में महिला परिचारक की तैनाती का प्रावधान है। इसके बाद परिवहन विभाग की ओर से स्कूल संचालकों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद जिले में बड़ी संख्या में स्कूली वाहन अभी भी महिला परिचारक के बिना चल रहे हैं। ऐसे में आदेश के अनुपालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
स्कूल संचालकों से महिला परिचारक की तैनाती को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी। स्कूलों की तरफ से अब तक सिर्फ 241 स्कूली वाहनों में महिला परिचारक की तैनाती की सूचना मिली है। 834 वाहनों में महिला परिचारक की नियुक्ति नहीं हुई। -अरविंद कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed