फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Diesel theft accused carrying a reward of Rs 25,000 arrested

Hardoi News: डीजल चोरी का आरोपी 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Diesel theft accused carrying a reward of Rs 25,000 arrested
हरदोई। डीजल चोरी गिरोह के सदस्य 25 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संडीला कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तारी की है। न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीती 17 जून को शाहजहांपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी निवासी मोहम्मद आदिल ने संडीला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह अपनी इनोवा कार से लखनऊ से शाहजहांपुर जा रहा था। संडीला के पास फरू्रखाबाद के फतेहगढ़ निवासी विशाल उर्फ मटरू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे कार लूट ली थी। पुलिस ने मामले की जांच की, तो पता चला कि डीजल चोरी के दो गिरोह के बीच टकराव का मामला है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने विशाल उर्फ मटरू, अशरफ अली, इशरत अली, अरशद अली, आलम अली, धर्मपाल और जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। माधौगंज थाना क्षेत्र के तपनौर निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ डीके की तलाश पुलिस कर रही थी। सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ डीके पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। उस पर रोडवेज बस से चोरी करने का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed