{"_id":"682b74da6fa48e469405b5c5","slug":"diarrhea-increased-among-children-amid-strong-sunlight-and-humid-heat-hardoi-news-c-213-1-hra1004-131531-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बीच बच्चों में बढ़ा डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बीच बच्चों में बढ़ा डायरिया
Mon, 19 May 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 19 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो-38- मेडिकल कॉलेज स्थित पीड़ियाट्रिक वार्ड। संवाद
तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बीच बच्चों में बढ़ा डायरिया
- नवजात भी आ रहे बीमारी की चपेट में
- चिकित्सकों ने विशेष ध्यान रखने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दिनों दिन बढ़ रहे तापमान से हो रही भीषण गर्मी बच्चों के लिए मुसिबत बनी हुई है। मौसम की वजह से उनमें उल्टी-दस्त, बुखार की समस्या बढ़ी है। नवजात भी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक बच्चों के परिजन चिकित्सीय उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 70 प्रतिशत बच्चे डायरिया से पीड़ित हैं।
गर्मी का बदस्तूर जारी है। रोजाना तापमान 40 डिग्री के उपर या फिर आसपास बना हुआ है। शाम को भी तापमान में विशेष गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। गर्मी से सभी हाल बेहाल है, लेकिन बच्चों में मौसमी बीमारियां बढ़ने लगी हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, उल्टी और दस्त के मरीज बढ़े हैं। बच्चे और बुजुर्गाें में समस्या देखने को मिल रही है। सोमवार को ओपीडी में लाइन लगी रही। ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक मरीज आ रहे है। 70 प्रतिशत डायरिया के मरीज होने पर चिकित्सक उन्हें भर्ती कराने की सलाह दे रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया कि गर्मी अधिक है ऐसे में बच्चों में पानी की कमी हो जाती है और वह जल्दी शिकार होते हैं।
इनसेट
धूप से बचने की सलाह
हरदोई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया कि गर्मी में बच्चों में पानी की कमी हो जाती है। इससे डायरिया, दस्त व पाचन तंत्र की समस्या बन जाती है। अभिभावकों को ओआरएस घोल बनाकर नियमित पिलाना चाहिए । संक्रमित वायरस से बचाने के लिए नियमित रूप से नहलाकर फुल कपड़े पहनाना चाहिए। खाने में दही, मट्ठा व ज्यादातर तरल पदार्थ देना चाहिए।