फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dhanteras today

धनकुबेर बरसेंगे आज, धनतेरस पर बहुत कुछ है खास

Mon, 01 Nov 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
dhanteras today
छोटा चौराहा के निकट बर्तन की दुकान पर चल रही तैयारियां। संवाद - फोटो : HARDOI
फोटो-
विज्ञापन

व्यापारियों को आस, धनतेरस रहेगी खास
- कोरोना काल के बाद संभले कारोबारियों ने सजाई दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कोरोना काल के बाद संभले व्यापारियों को मंगलवार को धनतेरस पर अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है। व्यापारियों ने सोमवार शाम तक इसकी तैयारियां की। रंग बिरंगी रोशनी में दुकानें सजी नजर आईं। खरीदार रात से ही उमड़ने लगे।
सोमवार को नगर के सिनेमा चौराहा, छोटा चौराहा, सदर बाजार, रेलवेगंज आदि बाजार गुलजार नजर आए। बर्तनों व गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकानों पर रौनक है। चांदी के गणेश लक्ष्मी लेने वालों में गजब का उत्साह है। सिनेमा रोड स्थित दुकान पर सराफा व्यवसायी अमित गुप्ता ने बताया कि मूर्तियां पांच हजार से लेकर 30 हजार तक में उपलब्ध हैं। व्यापारी रामहेत गुप्ता का कहना है कि स्टील के बर्तन के रेट बढ़ गए हैं। नगर पालिका ईओ रविशंकर शुक्ल ने शहरवासियों से अपील की है कि त्योहार में अत्यधिक भीड़ से बचें। मास्क लगाए रहें।
विज्ञापन

रूट रहेगा डायवर्ट
मेले के कारण शुक्रवार को नुमाइश चौराहे से बड़े चौराहे तक, सिनेमा चौराहे से बड़े चौराहे तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। बिलग्राम चुंगी से शहर की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज शाम 5:25 से पूजन का शुभ मुहूर्त
पं. उमाकांत अवस्थी ने बताया कि धन त्रयोदशी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम पांच बजकर 25 मिनट से शाम छह बजे तक है। प्रदोष काल शाम पांच बजकर 39 मिनट से एवं वृषभ काल शाम छह बजकर 51 मिनट से लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed