{"_id":"6862ce60ce1a647dab0c652b","slug":"dhaba-operator-murdered-with-sharp-weapon-in-haryana-hardoi-news-c-213-1-hra1006-133636-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ढाबा संचालक की हरियाणा में धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ढाबा संचालक की हरियाणा में धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
दिवंगत भानुप्रताप।
हरदोई। हुसेनापुर दीवानी निवासी हरियाणा में ढाबा चलाने वाले युवक की हत्या कर दी गई। रविवार रात वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। मृतक की पत्नी शव देखकर बदहवास हो गई। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। मृतक के पिता और उसके ससुराल वाले पहुंच गए हैं।
मझिला थाना क्षेत्र के हुसेनापुर दीवानी निवासी भानुप्रताप (40) ढाबा संचालक थे। वह पिछले 10 वर्षों से हरियाणा के झज्जर जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र की सेंट्रल बैंक के पास ढाबा चलाते थे। उसी में वह परिवार के साथ रहते भी थे। भानुप्रताप की पत्नी गुन्ना के मुताबिक रविवार रात तीन हमलावरों ने उनके पति पर धारदार हथियार व ईंट से हमला कर दिया।
इसे वह लहूलुहान हो गए। उन्हें गंभीर चोंटें आईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पत्नी ने अपने ससुराल व सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम खलियन पुरवा निवासी पिता सोनपाल को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए।
विज्ञापन
आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। पुलिस मामले की गहनता से जांचकर हमलावरों की तलाश कर रही है। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र पवन व एक पुत्री दीपा है।