फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Devotees' car meets with an accident in Sitapur, one dead

Hardoi News: श्रद्धालुओं की कार सीतापुर में दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Tue, 21 Jan 2025 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Devotees' car meets with an accident in Sitapur, one dead
घनश्याम गुप्ता। (फाइल फोटो) - फोटो : घनश्याम गुप्ता। (फाइल फोटो)
पिहानी। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में गंगा स्नान कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं की कार सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के करावां निवासी घनश्याम गुप्ता (21) गांव में ही खाद बीज की दुकान चलाता था। रविवार को घनश्याम अपने दोस्त पिहानी कस्बे के बड़ा चौराहा निवासी रजत गुप्ता (30), निजामपुर निवासी केशव रस्तोगी (30), सहादतनगर निवासी अनुज गुप्ता (30) और उसके भाई शुभम गुुप्ता (32) व लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी निवासी मुदित गुप्ता (24) के साथ अपनी कार से प्रयागराज गंगा स्नान करने के लिए गया था।
विज्ञापन

सोमवार शाम सभी लोग वापस घर आने के लिए प्रयागराज से निकले थे। मंगलवार सुबह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र में बड़ा गांव ओवरब्रिज पर किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को महोली सीएचसी ले जाया गया। यहां से घनश्याम और मुदित को सीतापुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में घनश्याम की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। घनश्याम छह भाइयों में चौथे नंबर का और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मकर संक्रांति पर भी गया था महाकुंभ
घनश्याम गुप्ता मकर संक्रांति पर भी महाकुंभ में गंगा स्नान करने के लिए गया था। तब वहां उसे बेहद शांति की अनुभूति हुई। वहां के माहौल की जानकारी उसने अपने दोस्तों को दी तो दोस्तों ने फिर से चलने पर चर्चा की। सहमति पर सभी दोस्त गए थे और वापसी में हादसा हो गया। घनश्याम ने बमुश्किल एक माह पहले ही नई कार खरीदी थी। इसी कार से वह महाकुंभ गया था।



फेसबुक पर आखिरी पोस्ट... अद्भुत शांति और आनंद की अनुभूति हुई
बीते सोमवार को महाकुंभ में गंगा स्नान कर घनश्याम गुप्ता ने फेसबुक पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की थीं। इनमें एक में वह गंगा के अंदर खड़ा होकर पूजा कर रहा है। दूसरी तस्वीर में वह घाट से गंगा को प्रणाम करता नजर आ रहा है। पोस्ट के साथ ही उसने लिखा था कि संगम के पवित्र जल में स्नान करने से एक गंगा स्नान करके एक अद्भुत शांति और आनंद की अनुभूति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed