फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Devotee who organized Bhandara by setting up a stall in Parikrama dies of heart attack

Hardoi News: परिक्रमा में स्टॉल लगाकर भंडारा करने वाले श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 02 Mar 2025 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Devotee who organized Bhandara by setting up a stall in Parikrama dies of heart attack
बेनीगंज। नैमिषारण्य से शुरू हुई 84 कोसीय परिक्रमा में स्टॉल लगाकर भंडारा करने वाले श्रद्धालु की ह्रदयगति रुक जाने से मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुरैना जनपद के अंबा निवासी रमाकांत गुप्ता (62) की जूता चप्पल (शू-सेंटर) की दुकान अंबा में है। वह पिछले 10 वर्ष से 84 कोसीय परिक्रमा में शामिल होने आते थे। अपनी श्रद्धा के मुताबिक परिक्रमा के साथ ही साधु संतों और श्रद्धालुओं के लिए स्टॉल लगाकर भंडारा करते थे। शनिवार को भी करौना पड़ाव पर उन्होंने भंडारा किया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह हर्रैया पड़ाव स्थल पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी कोथावां ले जाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में दो विवाहित पुत्र और दो विवाहित पुत्रियां हैं। साथ में आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed