फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Devotee on his way to Balaji Dham while performing *dandavat* (full prostration) crushed to death by a Hydra crane.

Hardoi News: दंडवत करते हुए बालाजी धाम जा रहे श्रद्धालु की हाइड्रा से कुचलकर मौत

Tue, 08 Sep 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Devotee on his way to Balaji Dham while performing *dandavat* (full prostration) crushed to death by a Hydra crane.
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर चौराहे पर मंगलवार सुबह दंडवत करते हुए बालाजी धाम जा रहे श्रद्धालु को हाइड्रा ने कुचल दिया। गंभीर हालत में श्रद्धालु को सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक हाइड्रा छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भीठा महासिंह निवासी मुन्नीलाल (60) अविवाहित थे। भाई लालाराम ने बताया कि कुछ साल से मुन्नीलाल साधू हो गए थे। मंगलवार को वह दंडवत करते हुए खेतुई स्थित बालाजी धाम जा रहे थे। लालपालपुर चौराहे पर उन्हें हाइड्रा ने कुचल दिया। जानकारी पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने मुन्नीलाल को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हाइड्रा पुलिस के कब्जे में है। परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed